राजनीतिक सलाहकार सुनील की जमानत पर सुनवाई 18 को



रांची| बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान विशेष अदालत में पैरवीकार नहीं पहुंचा। इसके कारण सुनवाई टल गई। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 18 मई निर्धारित की है। हालांकि सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने याचिकाकर्ता की ओर से किसी के उपस्थित न होने पर याचिका खारिज करने की मांग की थी। अरगोड़ा थाने में दर्ज बाल श्रम से जुड़े इस मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने समन जारी किया है। इसके बाद सुनील तिवारी ने गिरफ्तारी के बचने के लिए 22 अप्रैल को याचिका दाखिल की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *