रांची| जिला बार एसोसिएशन के पुस्तकालय सभागार में शनिवार को इस्कॉन की ओर से एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं के बीच श्रीमद्भागवत गीता का वितरण किया गया। सुबोध कुमार ने गीता के जीवन मूल्य, अनुशासन और इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवन जीने की कला बताया। एडहॉक कमेटी सदस्य संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि कानूनी पेशे में नैतिकता और न्याय की गहरी समझ आवश्यक है, जिसे गीता के उपदेश और मजबूत करते हैं। इस्कॉन के प्रतिनिधियों एवं अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। उपस्थित अधिवक्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गीता का संदेश समाज में न्याय, सद्भाव और उच्च नैतिक मूल्यों को स्थापित करता है।
Source link
अधिवक्ताओं के बीच गीता वितरण, इस्कॉन ने दिया आध्यात्मिक संदेश








Leave a Reply