योग्य वोटरों को प्रक्रिया से जोड़ें और बीएलए-2 शीघ्र बहाल करें



रांची| समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक् त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में एसआईआर की क्वालीफाइंग डेट एक अक्टूबर 2026 तय की गई है, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को होगा। पीपीटी के माध्यम से पुनरीक्षण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, दावा-आपत्ति और वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने राजनीतिक दलों से अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने और योग्य मतदाताओं को प्रक्रिया में शामिल कराने की अपील की।उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने तथा सभी बूथों पर जल्द बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) की प्रतिनियुक्ति करने का आग्रह किया। बैठक में हटिया विधायक नवीन जायसवाल, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन समेत अन्य पदाधिकारी थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *