भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में मुख्य शूटर 14 माह बाद कोलकाता से पकड़ा गया




क्राइम रिपोर्टर| रांची भाजपा नेता व कारोबारी अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर हत्याकांड का पर्दाफाश करने में पुलिस को सफलता मिली है। करीब 14 महीने पहले हुई इस वारदात के मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य शूटर अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि शूटर सूरज पुलिस की नजरों से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था। बता दें 26 मार्च 2025 को कांके थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास होटल में बैठे भाजपा नेता अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पहले ही संदीप, अमन, रोहित वर्मा समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य शूटर की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि अनिल टाइगर की हत्या के लिए जमीन कारोबारी देवव्रत शाहदेव ने सूरज को पांच लाख रुपए में कांट्रैक्ट दिया था। जमीन विवाद को लेकर यह सुपारी दी गई थी। देवव्रत ने कोलकाता में बैठकर इस हत्या की साजिश रची। पैसे ट्रांसफर करने के अलावा जमीन बेचने के बाद मुनाफे में हिस्सेदारी का भी लालच दिया गया था। अनिल टाइगर मामले के अलावा पुलिस को एक और मामले का खुलासा करने में सफलता मिली है। बीते साल अक्टूबर महीने में कटहल मोड निवासी छड़ सीमेंट व्यवसायी राधेश्याम साहू पर जानलेवा हमला करने वाला भी सूरज ही था। हमले में राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसे 20 लाख रुपए में डील किया गया था। पुलिस और भी मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि शूटर के िखलाफ कई टेक्निकल एविडेंस है, पूछताछ में और भी मामले के खुलासे की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *