भगवान शनिदेव से सुख-समृद्धि और कष्टों से मुक्ति की कामना




रांची | शनि जयंती पर शनिवार को शहर के सभी शनि देव के मंदिरों में विशेष अनुष्ठान किए गए। हरमू रोड के शनि मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूराज से श्रद्धालु शनि महाराज के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। मंदिर के पुजारी ने कहा कि शनि जयंती के उपलक्ष्य में सुबह विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। सबसे पहले शनि महाराज का तेल से पवित्र स्नान कराया गया, जिसके बाद उनका भव्य शृंगार किया गया। पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और शनि स्तोत्र का पाठ भी किया गया। उन्होंने बताया कि भगवान शनि को बुंदिया और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने भी अपनी श्रद्धा के अनुसार तेल, काला तिल, फूल और प्रसाद चढ़ाकर भगवान शनि से सुख-समृद्धि और कष्टों से मुक्ति की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर “जय शनि देव” के जयकारों से गूंजता रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *