रांची | मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने प्यार बांटते चलो संदेश के साथ चलाए गए 15 दिन 15 जन सेवा अभियान का समापन लक्ष्मीनारायण मंदिर अपर बाजार में नींबू पानी वितरण कार्यक्रम के साथ किया। कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने किया। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को राहत देने के उद्देश्य से सदस्यों ने लगातार नींबू पानी वितरित किया और सेवा व सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। सचिव रेखा राईका के सहयोग से यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्याओं ने सहभागिता निभाई।
Source link
15 दिन 15 जन सेवा अभियान का समापन, नींबू पानी का वितरण










Leave a Reply