- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Ranchi
- A Car Driver Coming From The Wrong Side Misbehaved With A Traffic Constable, Was Released After Signing A Bond At The Police Station.
रांची10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रांची | डेली मार्केट थाना क्षेत्र में शनिवार को रॉन्ग साइड से आ रहे एक कार चालक और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवान के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। ड्यूटी पर तैनात एएसआई विमल सिंह ने बताया कि वे यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे।
इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि कार चला रहा अनवर गाड़ी से उतर कर ट्रैफिक जवान के साथ बदसलूकी करने लगा। सूचना मिलने पर डेली मार्केट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को थाना ले जाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैफिक जवान और चालक के बीच विवाद हो गया था। मामले की जांच के लिए चालक के परिजनों को भी बुलाया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनवर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बाद पुलिस ने बॉन्ड भरवा कर उसे थाना से छोड़ दिया।













Leave a Reply