सिटी रिपोर्टर | रांची सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और भू-संपदा संरक्षण के तहत नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार को वार्ड 02 का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हातमा पहाड़ की 3 एकड़ 57 डिसमिल भूमि और मिसिरगोंदा तालाब क्षेत्र की 5 एकड़ 88 डिसमिल भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति, स्वच्छता, नागरिकों की मूलभूत सुविधाएं और विकास संभावनाओं का आकलन किया। निरीक्षण दल में सहायक नगर आयुक्त निकेश कुमार, कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार, सहायक अभियंता, नगर प्रबंधक एवं अन्य कर्मी शामिल थे। {हातमा पहाड़ के खाता 302 के प्लॉट 26 की भूमि की पुनः मापी और सीमांकन का कार्य कराया जाए। {अस्थायी घरों में रह रहे लोगों के लिए आवास योजना के तहत जी+3 भवन का प्रस्ताव तैयार करें। {उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समिति बनाकर जनसुनवाई आयोजित करें। {शौचालय सुविधा, कौशल विकास केंद्र और स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने पर भी जोर। {अंचल कार्यालय की टीम के साथ संयुक्त रूप से मिसिरगोंदा तालाब का सीमांकन कराएं। {तालाब के सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास योजनाओं के लिए प्रस्ताव तैयार करें। नगर आयुक्त ने पदाधिकारियों को ये निर्देश दिए
Source link
हातमा पहाड़ का होगा सीमांकन, जी+3 भवन का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश











Leave a Reply