विदिशा रामलीला ग्राउंड के पीछे मिला शव:नशे की हालत में होने की आशंका; परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस




विदिशा शहर के रामलीला मेला ग्राउंड के पीछे राघवजी कॉलोनी में एक अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे मिला। सूचना मिलने पर आसरा टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक गर्मी और नशे के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना विदिशा के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े युवक को देखा और आसरा टीम को सूचना दी। आसरा टीम के संस्थापक आदर्श तिवारी और राजा यादव मौके पर पहुंचे। टीम ने पाया कि युवक की मौत हो चुकी थी और उसकी नाक से खून बह रहा था। शव को अस्पताल पहुंचाया आसरा टीम ने तत्काल पुलिस को सूचित किया और नगरपालिका का शव वाहन बुलवाया। शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान नगरपालिका के ड्राइवर के रवैये पर सवाल उठे। आरोप है कि ड्राइवर ने शव को हाथ लगाने या स्ट्रेचर उतारने में सहयोग करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आसरा टीम और अन्य लोगों ने मिलकर शव को वाहन में रखा। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि युवक नशे की हालत में था। पुलिस आशंका जता रही है कि अत्यधिक नशा और भीषण गर्मी उसकी मौत का कारण हो सकते हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *