![]()
भास्कर न्यूज | गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मेराल प्रखंड के पचफेड़ी स्थित विशाल ऑनलाइन सेंटर में औचक जांच की। जांच के दौरान ऐसे कई प्राथमिक साक्ष्य मिले। जिनसे बिना वैध प्रक्रिया और बिना समुचित जांच के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने की आशंका प्रबल हुई। मौके पर ही एसडीएम ने मेराल अंचल अधिकारी को निर्देश देते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया। टीम में अंचल अधिकारी मेराल यशवंत नायक, सीएससी मैनेजर मनीष कुमार तथा थाना प्रभारी विष्णुकांत शामिल हैं। गठित टीम ने केंद्र पर पहुंचकर गहन पड़ताल की। लैपटॉप, मोबाइल जब्त, दस्तावेजों की जांच जारी : जांच के दौरान इस केंद्र से लैपटॉप, मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड, बैंक खाते संबंधी विवरण तथा अन्य दस्तावेज जब्त हुए हैं। इनकी तकनीकी और दस्तावेजी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर उक्त केंद्र को सील कर दिया गया है। मौके पर एसडीएम ने कहा कि उनके साप्ताहिक जनसंवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में भी कई बार ऐसी शिकायतें प्राप्त हुई थीं कि कुछ तथाकथित प्रज्ञा केंद्र संचालक एवं फर्जी सीएससी केंद्रों के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में इस प्रकार के अवैध कार्यों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पलामू कनेक्शन की भी जांच : एसडीएम ने कहा कि अब तक की जांच में गोंदा, मेराल के एक युवक का नाम सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह कई संदिग्ध लोगों के संपर्क में रहकर अलग-अलग क्षेत्रों से प्रमाण पत्र बनवाने का कार्य करता था। जांच में पलामू जिले के पंजरी गांव के एक व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आ रही है। जिस पर डालटनगंज सदर अस्पताल से बड़ी संख्या में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में प्रमुख भूमिका की पुष्टि हुई है।
Source link
एसडीएम ने फर्जी सीएससी सेंटर पर की बड़ी कार्रवाई संदिग्ध साक्ष्य, मोबाइल व लैपटॉट जब्त, कमरा सील












Leave a Reply