बगोदर|बगोदर थाना क्षेत्र के चौधरीबांध पंचायत अंतर्गत इस्लामपुर गांव में रविवार को दोस्तों के साथ नाले में नहाने गया पांच वर्षीय बच्चा गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। पिता के आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है और शव फिलहाल घर पर ही रखा हुआ है। सूचना मिलने पर चौधरीबांध पंचायत के मुखिया संजय यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया ।
Source link
दोस्तों संग नहाने गए पांच वर्षीय बालक की डूबने से मौत, मातम










Leave a Reply