मिशु मंडल की गिरफ्तारी के विरोध में जुलूस




गिरिडीह|डुमरी थाना क्षेत्र के जीतकुंडी निवासी जनता जागरूक संघ के सदस्य मिशु मंडल को मुफ्फसिल थाना पुलिस ने 15 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को जनता जागरूक संघ और जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं ने झंडा मैदान से हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस निकाला और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जुलूस में शामिल करीब 70 से अधिक महिला-पुरुष टावर चौक पहुंचे, जहां उन्होंने जिला प्रशासन का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जेल का ताला टूटेगा, मिशु मंडल छूटेगा जैसे नारे लगाए। वहीं जेएलकेएम के जिला महासचिव नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि मिशु मंडल निर्दोष हैं और उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन तेज करेगा। मौके पर सौरभ कुमार, राकेश वर्मा, संजय मंडल, दिंकू दास, बब्लू दास और विनोद राय के साथ कई लोग मौजूद रहे। वहीं विधि व्यवस्था को लेकर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर दुगन टोपनो सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *