भास्कर न्यूज | गिरिडीह आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, जिला शाखा गिरिडीह की बैठक रविवार को महासंघ भवन में जिला अध्यक्ष देवंती देवी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह नयन, प्रयाग प्रसाद यादव सहित विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष देवंती देवी ने कहा कि सेविका और सहायिकाओं के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उपेक्षा की जा रही है। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। रेखा मंडल ने सभी प्रखंड अध्यक्षों, सचिवों और कोषाध्यक्षों से निर्धारित राशि शीघ्र जिला कोष में जमा करने का आग्रह किया, ताकि रांची में प्रस्तावित कन्वेंशन का आयोजन सफल हो सके। बैठक में कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इनमें बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान, सेवानिवृत्त सेविका-सहायिकाओं के लिए पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन की स्वीकृति, आंगनबाड़ी केंद्रों में स्कूलों की तरह गर्मी एवं शीतकालीन अवकाश लागू करना, योग्य सेविकाओं एवं सहायिकाओं को पदोन्नति देना शामिल है। इसके अलावा सरिया परियोजना में वार्षिक मानदेय वृद्धि का बकाया भुगतान, बेंगाबाद परियोजना में लंबित मानदेय भुगतान तथा गिरिडीह शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का 15 माह से बकाया मकान किराया शीघ्र भुगतान करने की मांग भी की गई।
Source link
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला बैठक, बकाया मानदेय पर चर्चा










Leave a Reply