![]()
गढ़वा| जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक माह के भीतर जिले में हुए सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले में बीते एक महीने में कुल 87 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में कई लोगों के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जानकारी के अनुसार अधिकांश सड़क हादसे तेज रफ्तार, बिना हेलमेट वाहन चलाने और शराब के नशे में ड्राइविंग के कारण हुए हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के दिनों में हुई कई घटनाओं ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। कुछ दिन पहले गढ़वा–मुद्दीसेमर मुख्य मार्ग पर महादेईया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर गांव स्थित टोल प्लाजा के पास रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। बालू लदे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। मृतकों की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी राघोपाल के पुत्र उदय पाल (25 वर्ष) तथा मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी रमेश पाल के पुत्र अंकज पाल (22 वर्ष) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि उदय पाल काम करने के लिए विशाखापट्टनम जाने वाला था। उसे ट्रेन पकड़ने के लिए पलामू जिले के गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन जाना था। इसी उद्देश्य से अंकज पाल अपने ननिहाल ओबरा गांव पहुंचा था और दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हूर गांव स्थित टोल प्लाजा के पास विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है… मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। उदय पाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकज पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उदय पाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकज पाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए हायर सेंटर लेकर जा रहे थे, लेकिन मेदिनीनगर पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद परिजन अंकज पाल के शव को वापस गढ़वा सदर अस्पताल लेकर आए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Source link
एक माह में 32 की मौत, तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग बनी जानलेवा












Leave a Reply