भास्कर न्यूज | डंडई पेट्रोल-डीजल की किल्लत के कारण आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध नहीं होने के दिनों में कुछ छोटे दुकानदार एवं व्यापारी डिब्बों और बोतलों में पेट्रोल भरकर खुलेआम 150 रुपए प्रति लीटर की दर से बेच रहे हैं। लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होते ही मजबूरी में उन्हें महंगे दामों पर पेट्रोल खरीदना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डंडई निवासी पिंटू कुमार व रामनाथ चौधरी ने बताया कि यदुवंशी किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के समीप ही बोतल और डिब्बे में पेट्रोल भरकर 150 रुपए प्रति लीटर की दर से खुलेआम बिक्री की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी तरह महंगे दामों पर पेट्रोल बेचा जा रहा है, जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि गांव-गांव और टोला-टोला में अभियान चलाकर जांच कराई जाए तथा अधिक कीमत पर पेट्रोल बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Source link
डंडई में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से परेशानी, 150 रुपए लीटर बिक रहा












Leave a Reply