![]()
शहर में 25 से 30 प्रतिशत कम पेट्रोल-डीजल की सप्लाई और लगातार बढ़ती पैनिक बाइंग के कारण रविवार को भी स्थिति गंभीर बनी रही। शहर के 30 से अधिक पंप या तो पूरी तरह या आंशिक रूप से ड्राई हो गए। कई पंपों पर सुबह से ही ईंधन की उपलब्धता सीमित थी, जो दोपहर तक खत्म हो गई। जबकि, कई पंप देर शाम तक ड्राई हो गए। जो पंप चालू रहे, उनमें से कइयों में ग्राहकों को राशनिंग के तहत ईंधन दिया गया। लालपुर, नामकुम, थड़पखना और डीपीएस के सामने स्थित पंपों पर भी यही स्थिति देखने को मिली। हालांकि, रविवार को सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थानों के बंद रहने के कारण पंपों पर पिछले दो दिनों के जैसी कतारें नहीं दिखीं। डीलरों ने कहा कि रविवार की छुट्टी के कारण खूंटी और बोकारो के तेल डिपो बंद थे, जिससे सप्लाई नहीं हुई। पैनिक बाइंग न करें लोग : एसडीओ रांची एसडीओ ने आम लोगों से अपील की है कि वे घबराकर पैनिक बाइंग न करें और अनावश्यक रूप से ईंधन की खरीदारी से बचें। सभी लोग संयम बनाए रखें, ताकि शहर में आपूर्ति सामान्य रह सके।
Source link
कम सप्लाई और पैनिक बाइंग… 56 में से 30 पंप पूर्णत: या आंशिक रूप से ड्राई रहे














Leave a Reply