रमना : तीन युवक सड़क हादसे में घायल, दो की हालत गंभीर



रमना| रमना थाना क्षेत्र के बुलका गांव के तीन युवक शनिवार की रात सड़क हादसे में घायल हो गए। इनमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना धुरकी थाना क्षेत्र के खुटिया गांव में धुरकी-बिलासपुर मुख्य पथ पर हुई। जानकारी के अनुसार बुलका गांव निवासी रवि कुमार भुइयां, सुभाष कुमार एवं एस कुमार कदवा गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर से बाइक से लौट रहे थे। शनिवार रात करीब 10 बजे खुटिया पंचायत सचिवालय के समीप मोबाइल टावर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला। इसके बाद घटना की सूचना धुरकी थाना पुलिस को दी गई। 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क नहीं हो पाने के कारण ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए निजी वाहन से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुरकी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गढ़वा| गढ़वा मझिआंव मार्ग पर अटौला गांव के पास रविवार को दो मोटरसाइकिल टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के गुड्डी गांव निवासी असमुद्दीन खान का पुत्र दिलशाद खान 22 वर्ष प्रतापपुर गांव निवासी उमरसाद खलीफा का पुत्र अरमान खलीफा 25 वर्ष एवं दूसरी मोटरसाइकिल सवार मेराल थाना क्षेत्र के लिखनिया गांव निवासी स्वर्गीय मुखदेव चौधरी का पुत्र विनय चौधरी 20 वर्ष के नाम शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में अरमान खलीफा ने बताया कि वह अपने घर से मझिआंव की ओर किसी काम से गए हुए थे। वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में दूसरी मोटरसाइकिल स्वर विनय चौधरी ने अचानक उसके आगे से मोटरसाइकिल को मोड़ दिया। इसके कारण इस मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर टकरा गई। जबकि दूसरी मोटरसाइकिल सवार विनय चौधरी ने आरोप लगाया है कि वह मझिआंव से अपने घर आ रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *