![]()
भास्कर न्यूज |गिरिडीह शहर के एक अशोका इंटरनेशनल में रविवार को अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की बैठक की गई। मुख्य रूप से अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सुरेंद्र राजपूत एवं प्रांत महामंत्री दिलीप वैद्य उपस्थित रहे।बैठक के दौरान संगठन द्वारा पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी “वीर हिन्दू, विजेता हिन्दू” राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। यह प्रशिक्षण वर्ग झारखंड के दुमका में आयोजित किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि गिरिडीह जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए संगठन स्तर पर विशेष अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर कई नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। रोचित अग्रवाल को एडवोकेट फोरम का जिलाध्यक्ष, कमल नयन गिरी को राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला उपाध्यक्ष, पीयूष कुमार को राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला मंत्री तथा प्रदीप पंडित को अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के सदर प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया। बैठक में विभागाध्यक्ष रितेश पांडेय, जिला महामंत्री पंकज पांडेय, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार अंशु, उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, मंत्री शुभम झा, जिला मंत्री पंकज कंधवे, कुंदन केशरी, राष्ट्रीय मजदूर परिषद के जिलाध्यक्ष अजय देव, महामंत्री रपन गुप्ता, भीम कुमार, ॐ श्री परिवार के अध्यक्ष रौनक मिश्रा एवं आशीषानंद जी महाराज सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक में संगठन विस्तार व प्रशिक्षण पर चर्चा















Leave a Reply