शिव तत्व का श्रवण करने मात्र से ही मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं: कुंज बिहारी




भास्कर न्यूज|गुमला स्थानीय श्री गोपाल मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का अत्यंत गरिमामयी और भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले ही दिन पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र शिव जी के जयकारों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। प्रथम दिन प्रातः 8 बजे मंदिर परिसर से एक भव्य कलश यात्रा और नगर भ्रमण निकाला गया। इस यात्रा में पारंपरिक परिधानों में सजी बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। कलश यात्रा के समापन के बाद दोपहर संध्या 3:30 बजे से मुख्य कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन ही व्यासपीठ और मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से खचाखच भरा नजर आया। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान बलदेव प्रसाद एवं उर्मिला गुप्ता हैं। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन और देखरेख श्री गोपाल मंदिर परिवार द्वारा सामूहिक रूप से किया जा रहा है। कथा का वाचन करने के लिए विशेष रूप से श्रीकृष्ण नगरी वृंदावन से पधारे प्रख्यात पंडित श्री कुंज बिहारी जी महाराज उपस्थित हैं। उन्होंने अपने श्लोकों और भजनों से पहले ही दिन श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाराज ने शिव महापुराण की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव तत्व का श्रवण करने मात्र से ही मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मंदिर परिवार ने बताया कि यह दिव्य कथा आगामी 7 दिनों तक निरंतर जारी रहेगी। प्रतिदिन संध्या 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक श्रद्धालु महाराज जी के मुखारविंद से शिव महापुराण की अमृत वर्षा का आनंद ले सकेंगे। मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से इस कथा में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की है। इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से अमर प्रसाद, जयंत कुमार, अमन आनंद, सुमन गुप्ता, अनिल आनंद, आर्यन, बिट्टू कुमार, आनंद कुमार, आशु प्रजापति, आशीष सोनी, मृत्युंजय, बबलू वर्मा, किरण आनंदपुरी, अनिकेत कुमार, शकुंतला मंत्री, प्रमोद अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, सुभाष बाबू, नेहा गुप्ता, कविता पाठक और अरुण कुमार साहू सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *