Shahdol Railway Line Colliery Employee Death



शहडोल के बुढार थाना क्षेत्र में रविवार रात रेलवे लाइन पर एक कॉलरी कर्मचारी का शव मिला। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है। मृतक की पहचान दमानी कॉलरी में जनरल मजदूर आलोक सिंह के रूप में हुई है।

.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात बुढार के सेटिंग टोला स्थित रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सोमवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त अनूपपुर जिले के निवासी आलोक सिंह के रूप में की। वह वर्तमान में बुढार क्षेत्र में अपने ससुराल के पास रह रहा था और दमानी कॉलरी में कार्यरत था।

गर से नाराज होकर निकला था

पुलिस ने बताया कि आलोक रविवार शाम किसी बात को लेकर घर से नाराज होकर निकला था। देर रात उसने कथित तौर पर रेलवे लाइन से गुजर रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रारंभिक परिस्थितियों के आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *