नीट यूजी पेपर लीक के विरोध में सरिया में प्रतिवाद मार्च




भास्कर न्यूज | सरिया नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर रविवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और आरवाईए ने सरिया में प्रतिवाद मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने एनटीए को भंग करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। यह मार्च सरिया स्थित भाकपा माले पार्टी कार्यालय से शुरू होकर बाजार भ्रमण करते हुए झंडा चौक पहुंचा, जहां यह नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता आरवाईए के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सोनू पांडेय व संचालन आइसा के राज्य उपाध्यक्ष राहुल राज मंडल ने किया। सभा में सोनू पांडेय ने कहा कि एनटीए की ओर से जवाबदेही तय करने के बजाय परीक्षाएं दोबारा कराने का निर्णय लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में पेपर लीक की 89 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो सरकार की विफलता और भ्रष्टाचार को दर्शाती हैं। वक्ताओं ने कहा कि इस स्थिति ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है और निजी कोचिंग माफिया की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह भी कहा कि देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन शिक्षा मंत्रालय की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। भास्कर न्यूज | बगोदर भाकपा माले बेको पूर्वी लोकल कमेटी का 5वां सम्मेलन रविवार को बगोदर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन विस्तार के साथ-साथ महंगाई के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान 11 सदस्यीय नई कमिटी का गठन किया गया, जिसमें कुमोद यादव को सर्वसम्मति से लोकल कमेटी का सचिव चुना गया। सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में पोखरिया पंचायत के मुखिया सह माले नेता प्रदीप महतो उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा माले बगोदर प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रसोई गैस के दाम पहले से ही ऊंचे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनता को संगठित होकर आंदोलन करना होगा। सम्मेलन के समापन के बाद माले कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में मार्च निकाला। यह मार्च विवाह भवन से शुरू होकर भंडार टोला चौक तक पहुंचा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की। नेताओं ने कहा कि बगोदर क्षेत्र की सभी पंचायतों में लोकल कमिटी सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करना और जनता के मुद्दों पर प्रभावी आंदोलन खड़ा करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *