![]()
केतार | प्रखंड के परसोडीह गांव में रविवार को विधायक अनंत प्रताप देव ने 15वें वित्त आयोग की राशि से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। 55 लाख 60 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन को क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र बनने से परसोडीह पंचायत समेत आसपास के ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है और क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान विधायक ने पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तीन बार विधायक और मंत्री रहने के बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हो सका। विधायक ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक के कार्यकाल में जिन अस्पताल भवनों की नींव रखी गई, वे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही के गांव परसोडीह में आज भी हाईस्कूल भवन अधूरा पड़ा है और अस्पताल भवन का मरम्मत कार्य, रंग-रोगन तक नहीं कराया गया है। विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ नेता केवल सोशल मीडिया और फेसबुक पर विकास दिखाने में व्यस्त हैं।
Source link
परसोडीह गांव में विधायक ने सड़क का किया शिलान्यास














Leave a Reply