मंईयां योजना के सत्यापन में वसूली का आरोप



डंडई | विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि पंचायत सचिव सहित कुछ संबंधित कर्मी स्वयं सत्यापन कार्य नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने स्थान पर अन्य युवकों को लगाकर लाभुकों का सत्यापन कराया जा रहा है। आरोप है कि सत्यापन के बदले प्रत्येक लाभुक से 100 रुपए की मांग की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जो लोग पैसे देने से इनकार कर रहे हैं, उन्हें योजना की सूची से नाम काट देने की धमकी दी जा रही है। इससे गरीब एवं योग्य लाभुकों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। लोगों ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाने के बजाय कुछ लोग इसका गलत फायदा उठाने में लगे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो कई योग्य लाभुक योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सत्यापन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए तथा किसी भी बाहरी व्यक्ति से कार्य नहीं कराया जाए, ताकि लाभुकों को बिना किसी भय और अवैध वसूली के योजना का लाभ मिल सके। गढ़वा| सदर थाना क्षेत्र के लोटो गांव निवासी बदन राम कि पुत्री चांदनी कुमारी 15 वर्ष ने रविवार की सुबह कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि चांदनी कुमारी को घर में किसी परिजनों के द्वारा डांट फटकार नहीं किया गया था। किस कारण से कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास ही है। इसकी जानकारी उसके परिजनों को नहीं है। गढ़वा| भवनाथपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी मनवीर साव का पुत्र सुनील साव 35 वर्ष ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के संबंध में बताया गया कि आपसी घरेलू किसी बात को लेकर सुनील साव ने कीटनाशक खा लिया। इसके बाद वह सोन नदी में जाकर सो गया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वह गंभीर स्थिति में लेकर मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां ड्यूटी में उपस्थित चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया इस घटना के बाद परिजनों को रो रो के बुरा हाल है। गढ़वा| थाना क्षेत्र के मेढ़ना कला गांव निवासी शंभू चौधरी ने अपनी पत्नी रिंकी देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में रिंकी देवी के परिजनों ने बताया कि शंभू चौधरी बार-बार उसके साथ मारपीट करता रहता है। इस बात को लेकर गांव में पंचायत भी बैठाया गया था। लेकिन पंचायत में समझा बुझा करने के बाद भी शनिवार को शराब पीकर रिंकी देवी के साथ मारपीट कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में रिंकी देवी के द्वारा महिला थाने में अपने पति आदि लोगो के विरुद्ध आवेदन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *