सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर महासंघ की बैठक



गिरिडीह| गिरिडीह शहर के पंडित कृष्णकांत मिश्रा के आवास पर रविवार को जिला स्तरीय सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार उपाध्याय, राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार मिश्रा तथा प्रदेश महामंत्री शरद चंद्रभक्त मुख्य रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम पिछली बैठक की संपुष्टि की गई। इसके बाद 18 व 19 जुलाई 2026 को झारखंड के गढ़वा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गिरिडीह जिला से लगभग 50 लोग सम्मेलन में भाग लेने के लिए गढ़वा जाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार उपाध्याय ने झारखंड सरकार के मंत्री सह स्थानीय विधायक सह राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से टेलीफोन पर बातचीत कर जिले में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के लिए भवन निर्माण की मांग रखी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *