Waterproof traffic sheds will be installed at five intersections in the city, providing significant relief to drivers from the scorching sun and rain.


  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Waterproof Traffic Sheds Will Be Installed At Five Intersections In The City, Providing Significant Relief To Drivers From The Scorching Sun And Rain.

रांची12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कुछ ऐसा होगा ट्रैफिक शेड। - Dainik Bhaskar

कुछ ऐसा होगा ट्रैफिक शेड।

शहर के व्यस्त चौक-चौराहों पर आम लोगों को गर्मी और बारिश से राहत देने की दिशा में अच्छी पहल शुरू होने जा रही है। देश के रक्षा राज्यमंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले चौराहों पर विशेष वाटरप्रूफ शेड लगाने की योजना बनाई है।

संजय सेठ ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट के दौरान रुकने वाले वाहन चालकों, बाइक सवारों और राहगीरों को तेज धूप, उमस और बारिश से राहत पहुंचाना है। इन शेडों का निर्माण आधुनिक डिजाइन के साथ किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

इस योजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है और अनुमति मिलते ही योजना को धरातल पर उतार दिया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि पहले चरण में शहर के तीन से चार अत्यधिक व्यस्त चौकों का चयन किया जाएगा, जहां पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शेड लगाए जाएंगे। इसके बाद शहर के अन्य प्रमुख चौक-चौराहों पर भी इस योजना का विस्तार किया जाएगा।

शुरुआत में इन स्थानों में लगेंगे शेड : अरगोड़ा चौक, सर्जना चौक, सहजानंद चौक, लालपुर चौक, करमटोली चौक में लगाने को प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

मजबूत स्टील फ्रेम और वाटरप्रूफ सामग्री से तैयार होगा शेड

जयपुर- कोलकाता जैसे महानगरों में ट्रैफिक सिग्नलों पर ऐसे ही विशेष वाटरप्रूफ शेड लगाए गए हैं, जो तेज धूप और बारिश के दौरान वाहन चालकों व राहगीरों को राहत देते हैं। इन शेडों की खासियत यह है कि इन्हें मजबूत स्टील फ्रेम और ग्रीन नेट या वाटरप्रूफ सामग्री से तैयार किया जाता है, जिससे गर्मी कम महसूस होती है और हवा का प्रवाह भी बना रहता है। इनकी ऊंचाई ऐसी रखी जाती है कि बड़े वाहन भी आसानी से गुजर सकें।

रक्षा राज्यमंत्री सह सांसद संजय सेठ ने शहरवासियों की सुविधा के लिए बनाई महत्वपूर्ण योजना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *