चास में लगेंगे नए साइनेज बोर्ड, गरगा ब्रिज तक होगी रोड मार्किंग



चास नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में साइनेज बोर्ड और रोड मार्किंग कार्य का सोमवार को शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में महापौर भोलू पासवान, उपमहापौर पूजा कुमारी समेत कई पार्षद मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से योजना का शुभारंभ कर इसे शहर की यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। परियोजना के तहत नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में दिशा-निर्देशन के लिए साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके अलावा आईटीआई मोड़ से चेक पोस्ट गरगा ब्रिज तक सड़क के दोनों ओर रोड मार्किंग और साइनेज कार्य कराया जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित व सुगम बनेगी। मौके पर पार्षद अमोद सिंह, सुरभी देवी, बबीता देवी, मधु कुमार आनंद, राजन सिंह, सुमन राय, महापौर प्रतिनिधि प्रताप कुमार आदि उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *