![]()
जबलपुर के गुरंदी बाजार में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से कबाड़ दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सात दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गुरंदी बाजार में मुन्ना भाई, इरफान, हाफिज, इरशाद और इकबाल की कबाड़ दुकानें हैं। सभी दुकानदार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अचानक दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कबाड़ धू-धू कर जलने लगा। 10 दमकलों को लगाया, 4 घंटे में पाया काबू सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए 10 दमकल वाहनों को लगाया गया। घनी बस्ती और संकरी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकानों में रखा पूरा सामान जल चुका था। शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि शहर के बीचोंबीच कबाड़ गोदाम और दुकानें होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सीएसपी एमएल नागोतिया ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दमकल विभाग की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। लंबे समय से चल रही कबाड़ गोदामों को हटाने की मांग स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं का कहना है कि शहर के बीच स्थित कबाड़ गोदामों को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस संबंध में प्रशासन और नगर निगम को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मामले को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी, जिसमें शहर के भीतर संचालित गोदामों और कबाड़खानों से बड़े हादसे की आशंका जताई गई थी।
Source link
जबलपुर में सात कबाड़ दुकानों में आग:10 दमकलों ने चार घंटे में बुझाई, संकरी गलियों के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में करनी पड़ी मशक्कत















Leave a Reply