बी-फार्मा के छात्र का शव फंदे से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या जांच करने में जुटी पुलिस




राजधानी में एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित सर्जना चौक के समीप रहनेवाले अनीश कुमार हजाम (22) ने आत्महत्या कर ली। अनीश मूल रूप से पतरातू का रहनेवाला था। वह लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित सर्जना चौक के समीप मौजूद बसेरा मेडिकल शॉप में काम करता था। इसी शॉप के ऊपर कमरे में रहता था। सुसाइड की खबर पहुंची लोअर बाजार थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार लव कुमार ने बताया प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। अनीश के दोस्तों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह एक लड़की से प्यार करता था। लड़की के साथ कई फोटो अनीश के मोबाइल फोन से बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *