![]()
धनबाद सदर थाना क्षेत्र के चीरागोड़ा श्मशान रोड स्थित मैदान में मंगलवार सुबह 42 वर्षीय राजेश चन्द्रवंशी का शव बरामद हुआ। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। राजेश हीरापुर हटीया मोड़ पर मोबाइल डाउनलोडिंग की दुकान चलाते थे। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के अनुसार, राजेश चन्द्रवंशी सोमवार रात अपनी दुकान बंद कर घर के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार ने उनकी काफी तलाश की, पर कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह चीरागोड़ा श्मशान रोड स्थित मैदान में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान राजेश चन्द्रवंशी के रूप में की। परिजनों ने राजेश की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि रविवार को सूद पर पैसे के लेन-देन को लेकर राजेश की गौतम नामक व्यक्ति से कहासुनी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के कारण राजेश की हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को शांत करने का प्रयास किया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
Source link
धनबाद के चीरागोड़ा मैदान में एक व्यक्ति का शव मिला:परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पैसे के लेन-देन में वारदात की आशंका













Leave a Reply