खरगोन अस्पताल में पिंक टॉयलेट की शुरू; महिलाएं करेंगी संचालन:स्नानघर और वेटिंग रूम की सुविधा; बच्चों के लिए लगाए झूले




खरगोन जिला अस्पताल परिसर में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधा शुरू की गई है। मंगलवार सुबह 11 बजे नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी और सीएमओ कमला कौल ने इसका उद्घाटन किया। नगर पालिका ने सुलभ शौचालय परिसर में इस विशेष पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया है। इसका उपयोग केवल महिलाएं ही कर सकेंगी। इसके संचालन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी महिलाओं को सौंपी गई है। पिंक टॉयलेट में स्नानघर की सुविधा उपलब्ध है। इसके बाहरी हिस्से में एक वेटिंग रूम भी बनाया गया है, जहां सोफे लगाए गए हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए छोटे बच्चों को सुलाने हेतु झूले की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर धीरेंद्र चौहान, संजय चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्षद, विभिन्न समिति के प्रतिनिधि और अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। नगर पालिका सीएमओ कमला कौल और स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते ने बताया कि यह पहल महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। जिला अस्पताल के सुलभ शौचालय को विशेष रूप से महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट में परिवर्तित किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *