पन्ना में बालू खाली करते समय पलटा डंफर:जनपद पंचायत परिसर में हादसा, चालक-मजदूर सुरक्षित




पन्ना के अजयगढ़ जनपद पंचायत के नवीन भवन निर्माण स्थल पर मंगलवार (19 मई) को एक बड़ा हादसा टल गया। बालू खाली करते समय एक डंफर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, डंफर (क्रमांक- एमपी 21 एच-1455) नवीन जनपद पंचायत भवन के निर्माण कार्य के लिए बालू लेकर पहुंचा था। चालक जब निर्माण स्थल पर बालू खाली कर रहा था, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और डंपर एक तरफ पलट गया। डंफर के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। डंफर का चालक और वहां काम कर रहे अन्य मजदूर पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के तुरंत बाद निर्माण स्थल पर मौजूद लोगों और ठेकेदार के कर्मचारियों ने स्थिति को संभाला। डंफर को सीधा करने और मलबे को हटाने के लिए क्रेन व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *