चतरा में बिहार बॉर्डर पर अफीम तस्कर गिरफ्तार:दिल्ली भेजी जा रही 17 लाख की अफीम जब्त, टेंपू से जा रहा था तस्कर




चतरा पुलिस ने अफीम तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बिहार सीमा पर एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 17 लाख रुपए मूल्य की अवैध अफीम जब्त की है। यह अफीम झारखंड से बिहार के रास्ते दिल्ली भेजी जा रही थी। चतरा एसपी अनिमेश नैथानी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, चतरा-जोरी मार्ग से एक संदिग्ध व्यक्ति सवारी टेम्पू में भारी मात्रा में अफीम लेकर बिहार के गया जिले की ओर जा रहा था। गोसाईडीह के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित गोसाईडीह के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान, चतरा की ओर से आ रहे एक सवारी टेम्पू को रुकने का इशारा किया गया। टेम्पू रुकते ही उसमें बैठा एक युवक काले रंग का बैग लेकर कूद गया और भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया। 2 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम बरामद पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चतरा सदर थाना क्षेत्र के सिक्किद गांव निवासी अनिल कुमार यादव (लगभग 28 वर्ष, पिता- स्व० भोला यादव) के रूप में हुई है। पुलिस ने अनिल यादव के काले पिट्ठू बैग की विधिवत तलाशी ली, तो उसके अंदर से 2 किलो 900 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली अवैध अफीम बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस अफीम की कीमत करीब 17 लाख रुपए आंकी जा रही है। अफीम के साथ ही पुलिस ने उसके पास से तस्करी में इस्तेमाल होने वाले 2 मोबाइल फोन और 1200 रुपए नगद भी जब्त किए हैं। इस संबंध में हंटरगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत कांड संख्या-77/2026 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *