![]()
मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री और बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल से बैतूल पहुंचे। उन्होंने इस यात्रा के माध्यम से सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री की अपील को बताया प्रेरणा मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग की अपील से प्रेरित होकर उन्होंने वंदे भारत ट्रेन से यात्रा की। लोगों से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील बैतूल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर मंत्री पटेल ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन केवल ईंधन की बचत ही नहीं करता, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और यातायात का दबाव कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंत्री पटेल ने आमजन से भी दैनिक जीवन में अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि लोग निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक साधनों का उपयोग करें, तो इससे प्रदूषण में कमी आएगी और संसाधनों की भी बचत होगी।
Source link
वंदे भारत से बैतूल पहुंचे मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल:लोगों से की पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील, बोले- ईंधन बचत के साथ पर्यावरण भी सुधरेगा















Leave a Reply