![]()
शहडोल में गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हुए, जिससे शहर की सड़कें सूनी और बाजारों में भीड़ कम दिखी। पिछले दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू जैसे हालात ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विशेषज्ञों ने आगामी दिनों में भी तापमान में राहत की संभावना कम जताई है। गर्मी का सर्वाधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर देखा जा रहा है। मरीजों को ज्यादा पानी पीने की सलाह जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में उल्टी, दस्त, बुखार, डिहाइड्रेशन और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। डॉक्टरों ने लोगों को धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़े लोड के कारण बिजली लाइनों में लगातार फाल्ट हो रहे हैं। कई गांवों में बार-बार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। रात में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी ग्रामीणों के अनुसार, उन्हें केवल 8 से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जबकि कुछ गांवों में स्थिति और भी खराब है। रात के समय बिजली गुल होने से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर समय पर फाल्ट ठीक न करने का आरोप लगाया है, जिससे गर्मी के बीच उनका गुस्सा बढ़ रहा है। भीषण गर्मी और बिजली संकट ने ग्रामीण अंचलों में मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्म हवाएं चलने और तापमान ऊंचा बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।
Source link
शहडोल में भीषण गर्मी, पारा 44 डिग्री के पार:जनजीवन बेहाल, अस्पतालों में मरीज बढ़े; रात में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी















Leave a Reply