![]()
जबलपुर के संत रविदास वार्ड के पार्षद ने क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनने और विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इसका खुलासा तब हुआ, जब वार्ड में सड़क और नाली निर्माण समेत फैली गंदगी को लेकर एक व्यक्ति ने पार्षद को कॉल कर शिकायत की थी। इस पर पार्षद योगेंद्र उइके ने कहा कि फाइलें पेंडिंग हैं, इसलिए काम अटके हुए हैं। ज्यादा जानकारी चाहिए तो उनके प्रतिनिधि से बात कर लें। वह बता देंगे कि वार्ड में कौन-कौन से काम हुए हैं और कितनी लागत से हुए हैं। पार्षद और स्थानीय निवासी के बीच हुई बातचीत का ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पार्षद प्रतिनिधि कृणाल पटेल का कहना है कि वह पहले मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्षद से उनकी दोस्ती है, इसलिए उन्होंने वार्ड के कामकाज की देखरेख की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। पार्षद से बातचीत का ऑडियो वायरल वार्ड में काम नहीं होने से नाराज एक युवक ने पार्षद से हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ऑडियो में स्थानीय निवासी पार्षद योगेंद्र उइके से अपनी समस्या बताने के साथ ही उनके कार्यकाल का हिसाब भी मांग रहा है, लेकिन पार्षद स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पार्षद युवक से कह रहे हैं कि वह प्रतिनिधि कुणाल पटेल से मिलकर जानकारी ले ले। ऑडियो में युवक पार्षद पर क्षेत्र में काम नहीं कराने के आरोप भी लगा रहा है। नाली-सड़क नहीं बनने पर नाराजगी थी वार्ड 77 के पार्षद योगेंद्र उइके भाजपा से जुड़े हैं। क्षेत्र के युवक बंटी सोनी ने पार्षद को फोन कर घर के सामने नाली और सड़क नहीं बनने पर नाराजगी जताई। उसने कहा कि कार्यकाल को पांच साल होने जा रहे हैं, लेकिन अब तक क्या काम हुए। इस सवाल का जवाब पार्षद स्पष्ट रूप से नहीं दे पाए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि फाइलें अभी निगम में लंबित हैं, मंजूरी मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। जब युवक ने विकास कार्यों का हिसाब मांगा तो पार्षद ने उसे पार्षद प्रतिनिधि कुणाल पटेल से मिलने की बात कही। इस पर युवक और नाराज हो गया। उसने कहा कि जनता ने वोट पार्षद को दिया है, तो जवाब भी पार्षद ही दें। पार्षद बोले- कार्य हुए हैं, जानकारी प्रतिनिधि देंगे पार्षद योगेंद्र उइके का कहना है कि क्षेत्र में बेहतर तरीके से काम कराने के लिए पूर्व मंडल अध्यक्ष कुणाल पटेल को पार्षद प्रतिनिधि बनाया है और वही अधिकांश काम देखते हैं। उनके अनुसार कार्यकाल में कई विकास कार्य हुए हैं, जिनकी जानकारी कुणाल पटेल दे देंगे। दोस्ती के नाते मुझे जिम्मेदारी दे दी वहीं, कुणाल पटेल ने कहा कि पहले वे मंडल अध्यक्ष थे। दोस्ती के नाते पार्षद ने उन्हें कामकाज की देखरेख की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का पूरा ब्योरा नगर निगम के लोक निर्माण विभाग से लिया जा सकता है। कृणाल पटेल के अनुसार, शिकायत करने वाले युवक के क्षेत्र में निर्माण कार्य प्रस्तावित है, लेकिन फिलहाल गर्मी के कारण निर्माण कार्यों पर रोक लगी हुई है।
Source link
रहवासी ने पूछा-सड़क कब बनेगी; जवाब- प्रतिनिधि बताएगा:जबलपुर में विकास कार्याें की जानदारी देने पार्षद ने नियुक्त किया प्रतिनिधि















Leave a Reply