![]()
रीवा जिले की मनगवां विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति का बाइक चलाते हुए एक वीडियो सामने आया है। प्रधानमंत्री की अपील पर पेट्रोल बचाने निकले विधायक करीब ढाई मिनट तक चलती बाइक पर मोबाइल का इस्तेमाल कर रील बनाते नजर आ रहे हैं। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग मोटर व्हीकल एक्ट का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसके बाद आम लोगों ने पुलिस की चालानी कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील के बाद विधायक बाइक से बाहर निकले थे। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के लिए वीडियो और रील शूट की। वायरल वीडियो में विधायक हेलमेट लगाए हुए तो दिख रहे हैं, लेकिन बाइक चलाते समय लगातार एक हाथ से मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो सीधे तौर पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी है। पुलिस की कार्यप्रणाली और दिखावे पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे केवल प्रचार और सोशल मीडिया का दिखावा करार दिया है। आम नागरिकों का कहना है कि जब पुलिस आम आदमी का तुरंत चालान काटती है, तो नियमों का उल्लंघन करने वाले जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। लोगों का मानना है कि माननीयों को खुद नियमों का पालन कर समाज के सामने उदाहरण पेश करना चाहिए। यातायात थाना प्रभारी का बयान
यातायात थाना प्रभारी अनीमा शर्मा ने नियमों के हवाले से कहा, “वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। ऐसा करते पाए जाने पर नियमों के तहत चालानी कार्रवाई की जाती है। सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।” हालांकि, विधायक के इस मामले में फिलहाल ट्रैफिक पुलिस या प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की आधिकारिक कार्रवाई नहीं की गई है।
Source link
भाजपा विधायक ने बाइक चलाते हुए बनाया वीडियो:ट्रैफिक नियम का उल्लंघन, कार्रवाई को लेकर उठे सवाल; पेट्रोल-डीजल बचत की अपील करने निकले थे माननीय















Leave a Reply