पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष का चुनाव 24 मई को, दो उम्मीदवार आमने-सामने



विशेष संवाददाता | रांची पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष का चुनाव 24 मई को होगा। उसी दिन बिरादरी की ओवरब्रिज के निकट पंजाबी भवन में 11 बजे आमसभा होगी। 12 बजे से शाम 5 बजे तक अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया होगी। बिरादरी के महासचिव राजेश मेहरा जानकारी देते हुए बताया कि आम सभा से पहले पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। अध्यक्ष सुधीर उग्गल द्वारा बिरादरी के सदस्यों का स्वागत किया जाएगा और महासचिव द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। कोषाध्यक्ष द्वारा आय-ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा। बिरादरी ने विद्यालय के उत्थान और बिरादरी को लेकर लिखित सुझाव 21 मई तक आमंत्रित किए हैं। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मदन सेन कुजारा और कुणाल अजमानी आमने-सामने हैं। चुनावी प्रक्रिया में बिरादरी के वही सदस्य मतदान कर पाएंगे जिनके पास बिरादरी द्वारा निर्गत पहचान पत्र होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *