झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड इंटरमीडिएट प्रशिक्षित एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को परीक्षा से करीब 24 घंटे पहले स्थगित कर दिया है। आयोग ने सोमवार को परीक्षा स्थगित करने से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया। यह परीक्षा 20 से 23 मई तक आयोजित होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों की वजह से फिलहाल इसे टाल दिया गया है। जेएसएससी ने कहा है कि परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक के 3451 पदों पर नियुक्ति होनी है।
Source link
विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक परीक्षा स्थगित











Leave a Reply