संस्था ने 6 छात्राओं को दी स्कॉलरशिप



रांची | फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर 6 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के माध्यम से कॉलेज में नामांकन कराया। आजाद बस्ती की आयशा परवीन, पत्थल कुदवा की सुमईया आफरीन, हिंदपीढ़ी की अतिका फिरदौस का उर्सलाइन इंटर कॉलेज में नामांकन कराया। आदर्श उच्च विद्यालय, ओरमांझी की छात्रा शहाना खातून और मिल्लत कॉलोनी व कुरैशी मोहल्ला की दो छात्राओं को राइन उर्दू गर्ल्स स्कूल में नामांकन के लिए मदद की गई। सोसाइटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद, महासचिव कमर सिद्दीकी ने कहा कि ऐसे होनहार बच्चों के साथ संस्था खड़ी रहेगी, उन्हें आगे बढ़ाने में हरसंभव मदद करती रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *