‘अघोर : एक आत्मकथा’ पुस्तक का विमोचन हुआ




रांची प्रेस क्लब में सोमवार को लेखक राज वर्मा की आध्यात्मिक कृति ‘अघोर : एक आत्मकथा’ का विमोचन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री बलवीर दत्त, विशिष्ट अतिथि अनुज सिन्हा, पत्रकार संजय मिश्रा और प्रेस क्लब अध्यक्ष शंभूनाथ ठाकुर सहित साहित्य व कला जगत की नामचीन हस्तियां जुटीं। यह पुस्तक महंत चंद्रभूषण नाथ अघोरी के जीवन संघर्ष, सामाजिक विरोध, पीड़ा और ईश्वर की शरण में जाकर हुए आत्मिक रूपांतरण की अद्भुत दास्तान है। लेखक राज वर्मा ने बताया कि इस आत्मकथा का उद्देश्य अघोर मार्ग को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना है। पुस्तक में गुरु-शिष्य परंपरा और साधना के उन रहस्यों को बेहद मार्मिक शैली में समेटा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *