रांची | थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली जामताड़ा की युवा शूटर देवासी हेंब्रम को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची स्थित आवास पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और सहयोग राशि भी दी। देवासी जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड की निवासी हैं। मरांडी ने कहा कि कम संसाधनों में देवासी ने झारखंड का नाम ऊंचा किया है और इस तरह संघर्ष कर आगे बढ़ रही प्रतिभा को सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राइफल शूटिंग किट और अभ्यास से जुड़ी जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराने में यथासंभव मदद की जाएगी, साथ ही यह भी कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार सरकार से अब तक सहायता नहीं मिली।
Source link
थाईलैंड में स्वर्ण जीतने वाली देवासी हेंब्रम सम्मानित










Leave a Reply