जनता दरबार में डीसी ने सुनी आम जनता की समस्याएं



बोकारो | समाहरणालय परिसर में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में शिक्षा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, आपूर्ति एवं नगर प्रशासन से जुड़े मामलों पर क्रमवार सुनवाई की गई। जनता दरबार में चास, नावाडीह, चंदनकियारी, जरीडीह और चंद्रपुरा प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। डीसी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों की सुविधा को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को पात्र लाभुकों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *