रांची | डेविड मुंडा ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित सेंट्रल एंड साउथ एशिया सीनियर मेंस रग्बी चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने उज्बेकिस्तान एवं कजाखस्तान के खिलाफ 10- 0 स्कोर करते हुए कुल 20 अंक अर्जित किए और टीम को बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिल्वर मेडल जीतकर लौटने पर रांची एयरपोर्ट पर झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव हेजाज असदक एवं खेल प्रेमियों द्वारा डेविड मुंडा का भव्य स्वागत किया।
Source link
रग्बी में सिल्वर मेडल जीतकर लौटे डेविड का रांची एयरपोर्ट पर स्वागत












Leave a Reply