250 से ज्यादा किस्मों के आम एक ही जगह दिखेंगे:रायपुर में 29 से 31 मई तक राष्ट्रीय आम महोत्सव, आम से बने व्यंजनों की भी प्रतियोगिता




रायपुर में आम प्रेमियों के लिए तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन 29 से 31 मई तक किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय परिसर में होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश की 250 से अधिक आम की किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन , संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। महोत्सव में आम की विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ समेत देशभर के आम उत्पादक हिस्सा लेंगे। इसके अलावा आम से बने व्यंजनों और आम सजावट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इनमें स्कूली और कॉलेज छात्र, महिलाएं तथा आम नागरिक भी भाग ले सकेंगे। आयोजन में प्रवेश और पंजीयन पूरी तरह निशुल्क रहेगा। तीन दिन तक रात 9 बजे तक खुली रहेगी प्रदर्शनी 29 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतिभागियों की प्रविष्टियों का पंजीयन होगा। आम लोगों के लिए प्रदर्शनी तीनों दिन रात 9 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में आम की दुर्लभ किस्मों के साथ आम के उत्पाद और पौधे भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। किसानों और युवाओं को मिलेगा तकनीकी मार्गदर्शन 30 मई को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आम उत्पादकों और जिज्ञासुओं के लिए तकनीकी परिचर्चा आयोजित होगी। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले आम उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन और शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को आम उत्पादन और उद्यमिता से जोड़ना भी है। सफल किसानों की कहानी भी सुनाई जाएगी 31 मई को आम उत्पादक किसानों और उद्यमियों की सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी। अंतिम दिन प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह भी होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रति किस्म 5 से 10 आम लाने होंगे, जबकि आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता में कम से कम 250 ग्राम उत्पाद के साथ पंजीयन कराया जा सकेगा। विश्वविद्यालय के अनुसार, पिछले दो वर्षों से आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आम महोत्सव को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला है और इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *