राष्ट्रीय हैकाथॉन ‘हिनोवेशन-2026’ में डीएसपीएमयू की टीम ने दिखाया टैलेंट




डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के तीन छात्रों की टीम ने राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन ‘हिनोवेशन-2026’ में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बीआईटी सिंदरी द्वारा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के सहयोग से किया गया था। इस प्रतिष्ठित हैकाथॉन में देशभर से चयनित 20 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें झारखंड के बाहर की आठ टीमें भी शामिल थीं। डीएसपीएमयू का प्रतिनिधित्व ‘टीम हैकस्मिथ्स’ ने किया, जिसमें बीएससी आईटी सेमेस्टर-5 के छात्र अयन मुखर्जी, सेजल गुप्ता और विशाल कुमार शामिल थे। टीम ने देश की कई प्रतिभाशाली टीमों के बीच अपनी तकनीकी क्षमता और नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद टीम ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर से मुलाकात कर उन्हें प्रतियोगिता की जानकारी दी। कुलपति ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के मंच पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में नवाचार और तकनीकी समस्या-समाधान का महत्व लगातार बढ़ रहा है तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सामूहिकता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। विज्ञान संकाय की डीन डॉ. नमिता सिंह ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं। मौके पर डॉ. राहुल देव साह और डॉ. राजेंद्र कुमार महतो भी उपस्थित थे। बीआईटी सिंदरी में आयोजित हुई प्रतियोगिता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *