अग्रसेन हितकारिणी सभा के अध्यक्ष बने शशिकांत



रांची | अग्रसेन हितकारिणी सभा की कार्यकारिणी समिति का चुनाव दिगंबर जैन भवन में संपन्न हुआ। वार्षिक आमसभा में सचिव मनीषा रानी ने पिछले एक साल में किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल ने 31 मार्च 2026 तक का अंकेक्षित लेखा-जोखा सदन के सामने रखा। अगले सत्र के लिए शशिकांत अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया। संगठन के संचालन को मजबूत करने के उद्देश्य से राजीव गर्ग, डॉ. आलोक और डॉ. अजय कुमार उपाध्यक्ष बनाए गए। नए दायित्वों की घोषणा के साथ सभा ने आने वाले सत्र में सेवा कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। चुनाव पदाधिकारी प्रभाकर अग्रवाल ने बताया कि पदभार ग्रहण की प्रक्रिया के लिए वर्तमान और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक सचिव द्वारा शीघ्र बुलाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *