आगामी मानसून एवं वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम द्वारा निगम द्वारा सभी वार्डों में व्यापक स्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में छोटे एवं बड़े नालों की युद्ध स्तर पर नियमित साफ-सफाई की जा रही है। सभी वार्डों में जाम नालियों की सफाई, बड़े नालों से गाद हटाना, नॉन फंक्शनल नालियों को फंक्शनल बनाना, ग्रास कटिंग, ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव लगातार कराया जा रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को वार्ड नंबर 10 के भाभानगर, वार्ड नंबर 16 के इस्लाम नगर, वार्ड नंबर 17 में वाईएमसीए के पास और वार्ड नंबर 27 के इरगुटोली में जेसीबी के माध्यम से बड़े नाले की सफाई की गई। वहीं, सुपर शकर मशीन के माध्यम से वार्ड नंबर 03 में आईएमए करमटोली चौक के पास और वार्ड नंबर 47 नामकुम तेतल टोली में जाम नालियों की सफाई में जाम नालियों से गाद निकाला गया। डिसिल्टिंग मशीन से वार्ड 41 में इलेक्शन ऑफिस मार्ग और स्किड लोडर से वार्ड नंबर 29, गाड़ीखाना चौक एवं किशोरगंज चौक के पास और वार्ड नंबर 44 के पारसटोली में नाले की सफाई की गई। इसके अलावा अरगोड़ा, सर्कुलर रोड, वर्द्ववान कंपाउंड, करमटोली, कुसुम बिहार, अपर बाजार, हिनू, हिंदपीढ़ी, चर्च रोड, इंद्रपुरी कॉलोनी, मधुकम, पंडरा बैंक कॉलोनी, पंचशील नगर, विद्यानगर, साकेत नगर सहित अन्य मार्गों में मैनुअल माध्यम से नालियों की सफाई की गई।
Source link
शहर के विभिन्न वार्डों में बड़े-छोटे नालों की मशीन से हुई सफाई










Leave a Reply