![]()
भास्कर न्यूज |तेलो गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की अनुशंसा पर चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत तेलीबांध में सरजू साह के होटल के समीप 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। व्यवसाय संघ तेलो (चेंबर ऑफ कॉमर्स) के सदस्यों के लगातार प्रयास से इलाके की वर्षों पुरानी बिजली समस्या का समाधान हो सका। नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन संघ के अध्यक्ष लीलाचंद महतो ने पूजा-अर्चना के बाद स्विच ऑन कर किया। उद्घाटन के दौरान संघ के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ट्रांसफार्मर चालू होते ही पूरे इलाके में खुशी का माहौल बन गया। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि लंबे समय से लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटने की समस्या से दुकानदारी प्रभावित हो रही थी। फ्रिज, आटा चक्की, वेल्डिंग मशीन समेत अन्य बिजली उपकरण सही तरीके से संचालित नहीं हो पा रहे थे। नए 100 केवीए ट्रांसफार्मर के लगने से अब तेलीबांध सहित आसपास के 55 से अधिक घरों और दुकानों को सीधा लाभ मिलेगा। संघ के अध्यक्ष लीलाचंद महतो ने कहा कि तेलीबांध के व्यापारियों के लिए यह बेहद खुशी का दिन है। उन्होंने सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने व्यापारियों की मांग को गंभीरता से लिया। बताया कि पिछले डेढ़ माह से संघ के सदस्य ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर लगातार प्रयासरत थे।
Source link
तेलीबांध में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, इलाके में खुशी का माहौल














Leave a Reply