![]()
भास्कर न्यूज | कथारा सीसीएल कथारा वाशरी प्लांट में बुधवार को मुख्यालय रांची से पहुंची सेफ्टी टीम ने सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की। टीम में वरीय प्रबंधक रोहित कुमार और अविनाश कुमार शामिल थे। अधिकारियों ने प्लांट के विभिन्न सेक्शनों का निरीक्षण कर उत्पादन एवं डिस्पैच कार्य में सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान टीम सबसे पहले रॉ कोल सेक्शन स्थित कोयला स्टॉक क्षेत्र पहुंची। यहां अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही कोयले को नियमित रूप से प्राइमरी क्रशर तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि कोयले का अत्यधिक जमाव या तकनीकी लापरवाही किसी अप्रिय घटना का कारण बन सकती है, इसलिए नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है। इसके बाद सेफ्टी टीम परियोजना कार्यालय पहुंची, जहां प्लांट मैप के माध्यम से वाशरी के विभिन्न सेक्शनों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि उत्पादन लक्ष्य महत्वपूर्ण है, लेकिन सुरक्षा उससे भी अधिक प्राथमिकता का विषय है। बिना सुरक्षा मानकों का पालन किए किसी भी कार्य को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सेफ्टी अधिकारियों ने कर्मियों और अधिकारियों को सतर्कता बरतने, नियमित निगरानी करने और निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित कार्य संस्कृति ही बेहतर उत्पादन और दुर्घटना मुक्त वातावरण का आधार है। मौके पर पीओ अमरेंद्र कुमार, सहायक प्रबंधक सूर्यभूषण कुमार, विक्रम कुमार, सर्वेक्षण विभाग के नसीम खान, मिनाजुल आबेदीन, निजी सहायक मानस कुमार सिन्हा, गुड्डू तथा मंजू देवी सहित कई अधिकारी और कर्मी मौजूद थे। सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देश . प्राइमरी क्रशर तक नियमित कोयला कंज्यूम किया जाए . सभी सेक्शनों में सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हो . उत्पादन और डिस्पैच कार्य के दौरान सतत मॉनिटरिंग की जाए . कर्मियों को सतर्कता और सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने का निर्देश दिया गया
Source link
वाशरी प्लांट में उत्पादन से पहले जरूरी है सुरक्षा, नियमों से समझौता नहीं : अधिकारी














Leave a Reply