पत्नी को लाने ससुराल जा रहे युवक की चाईबासा टाटा रोड में सड़क हादसे में मौत




भास्कर न्यूज| चाईबासा/राजनगर चाईबासा-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर चलियामा कुजू के पास बुधवार की सुबह करीब 10 बजे अनियंत्रित बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय बाइक सवार की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। अज्ञात युवक की पहचान दोपहर परिजनों ने सदर अस्पताल आकर हल्दी पोखर रोला निवासी सूरज महाकुड़ के रूप में की। सदर थाना पुलिस की लापरवाही के कारण कागजी कार्रवाई समय पर नहीं किए जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम बुधवार को नहीं हो सका। जिस कारण निराश होकर मृतक के परिजन शाम को अपने गांव लौट गए। सदर अस्पताल पहुंचे परिवार की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। बार-बार महिलाएं अचेत पड़ रही थी। बताया गया कि मृतक घर का एक मात्र चिराग था। वह एक बच्चे का पिता भी था। घटना के संबंध में बताया गया कि युवक सुबह 9 बजे के करीब हल्दी पोखर क्षेत्र के रोला गांव से बाइक पर अपनी पत्नी को लाने चक्रधरपुर स्थित ससुराल जा रहा था। इस दौरान कुजू के पास जमशेदपुर से चाईबासा की ओर जा रही मां पार्वती बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे थाना पुलिस द्वारा चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां के चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *